द इंडियन व्यू

जहीर-सागरिका के घर गूंजी किलकारी, बेटे के नाम में झलकता भारत

क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें साझा करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी। Sagarika Z Ghatge…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
2 min read
जहीर-सागरिका के घर गूंजी किलकारी, बेटे के नाम में झलकता भारत

क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें साझा करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी।

Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge) Zaheer Khan (@zaheer_khan34)

तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी। इस कपल ने बेटे का नाम रखते हुए पूरे हिंदुस्तान को समाहित कर दिया। उनके बेटे का नाम फतेहसिंह खान है।

उन्होंने बेटे को यह नाम क्यों दिया यह तो पता नहीं, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। जहीर और सागरिका ने तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।

https://www.instagram.com/p/DIfrQj8K_z5/

इस खबर के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। अंगद बेदी ने लिखा, 'वाहेगुरु।' हरभजन सिंह ने लिखा, 'आपको दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।' हाल ही में, सागरिका घाटगे ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि जहीर खान उनसे बात करने में भी हिचकिचाते थे। अभिनेता अंगद बेदी ने उनकी मदद की। इसके बाद ही उनकी बातचीत शुरू हुई और 2017 में उन्होंने शादी कर ली। सागरिका ने बताया कि जहीर खान ने उनके बारे में एक राय बना ली थी।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम मिलते रहे और उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की। क्योंकि हर कोई कहता था, 'तुम्हें पता है, वह उस तरह की लड़की है।' मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था। शायद यह कि आपको उससे तभी बात करनी चाहिए जब आप वास्तव में गंभीर हों; अन्यथा, कोई मतलब नहीं है।

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 2017 में शादी की थी। जहीर खान एक मशहूर क्रिकेटर हैं, फिलहाल वो आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हैं। सागरिका घाटगे एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।