द इंडियन व्यू

जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर मुंबई इंडियंस ने साझा की अपडेट

रविवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। टीम के लिए आईपीएल का ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। ऐसे में फैंस को जसप्रीत बुमराह की कमी खूब…

Ragwendra P Singh
April 6, 2025
2 min read
जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर मुंबई इंडियंस ने साझा की अपडेट

रविवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। टीम के लिए आईपीएल का ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। ऐसे में फैंस को जसप्रीत बुमराह की कमी खूब खल रही है।

हालांकि फैंस का इंतजार खत्म होने को है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के लौटने को लेकर अपडेट दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टार तेज गेंदबाज के टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को एक कहानी सुनाती नजर आ रही है। कहानी में संजना ने बुमराह को कब (CUB) यानी शेर का बच्चा बताया है जो 2013 में जंगल यानी आईपीएल खेलने उतरा था। जिसमें रनों की बरसात होती है, जहां हर कोई डरता है। लेकिन उसने साहस दिखाया। कई सालों में कई लड़ाईयां लड़ी, मगर हार नहीं मानी। अब वो इस जंगल का राजा है। आप भी देखें वीडियो-

https://twitter.com/mipaltan/status/1908750039070941372

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। अब आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने के बाद बीसीसीआई से उन्हें मैच खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

बुमराह को पहले भी पीठ की समस्या रही है। सर्जरी के बाद वह सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ़ टी20 मैच में वापसी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।