द इंडियन व्यू

जल्द भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे नए फिजियो और ट्रेनर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्दी ही नया फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने वाले हैं। ये अगले दो साल तक बेंगलुरु के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में नियुक्त होंगे। साभार : गूगल दोनों पदों के…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
1 min read
जल्द भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे नए फिजियो और ट्रेनर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्दी ही नया फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने वाले हैं। ये अगले दो साल तक बेंगलुरु के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में नियुक्त होंगे।

साभार : गूगल

दोनों पदों के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मंगवाए हैं। नितिन पटेल के जाने के बाद खेल विज्ञान और मेडिसिन विभाग को भी नया प्रमुख मिलने वाला है। फिजियो और ट्रेनर उत्कृष्टता केंद्र में काम करेंगे और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में टीम के साथ दौरा करेंगे।

फिजियो का पद आकांक्षा सत्यवंशी के जाने के बाद और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच का पद आनंद दाते के जाने से खाली हुआ है। दोनों पदों के लिए पात्रता उन्नत जीवन सहायता (फिजियो के लिए) में, मूलभूत जीवन सहायता (ट्रेनर के लिए) में सर्टिफिकेशन कोर्स और ट्रॉमा मैनेजमेंट में डिग्री भी है।

सर्टिफिकेशन कोर्स पिछले दो साल में ही पूरा हुआ होना चाहिए। दस साल के अनुभव वाले फिजियो को प्राथमिकता दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विज्ञप्ति में कहा, खेल विज्ञान और मेडिसिन टीम के लिए ये पद अहम हैं, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ाने और प्रभावी चोट प्रबंधन और रोकथाम प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए उच्च प्रदर्शन सहायता सेवाएं प्रदान करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।