जयशंकर ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज यहां वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "आज यहां (दिल्ली) में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से…

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज यहां वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "आज यहां (दिल्ली) में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मिलकर मुझे खुशी हुई। भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनके लंबे समय से चले आ रहे समर्पण की मैं बहुत कद्र करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी।"
यात्रा के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इन वार्ताओं में भारत-वेनेजुएला संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी और ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आगे सहयोग के रास्ते तलाशे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर हैं। वे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, उत्पादन, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज इससे पहले विदेशमंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में कई बार भारत का दौरा कर चुकी हैं। यह उनकी छठी भारत यात्रा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
