द इंडियन व्यू

जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ह्यून से मुलाकात की। उन्होंने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत होते संबंधों और बढ़ते सहयोग की सराहना की। दोनों देशों ने…

Ragwendra P Singh
August 16, 2025
2 min read
जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ह्यून से मुलाकात की। उन्होंने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत होते संबंधों और बढ़ते सहयोग की सराहना की। दोनों देशों ने अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे किए हैं।

बैठक के दौरान, नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, शनिवार सुबह दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से मिलकर प्रसन्नता हुई। व्यापार, विनिर्माण, समुद्री और लोगों के बीच आदान-प्रदान के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और रक्षा में नए अवसरों पर हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।

पोस्ट में आगे कहा गया, हिंद-प्रशांत और समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने पर हमारे गहन होते आपसी रिश्ते और बढ़ते जुड़ाव की सराहना की।

इससे पहले विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत और भविष्य को ध्यान में रखकर बनी हुई है। उन्होंने शुक्रवार शाम को भारत की दो दिवसीय पहली यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर ह्यून का स्वागत किया।

जायसवाल ने एक्स पर लिखा, रिपब्लिक ऑफ इंडिया के विदेश मंत्री चो ह्यून का भारत की अपनी पहली यात्रा पर नई दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है। भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत और भविष्य के लिए तैयार है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और जनसंपर्क उप मंत्री ली जेवूंग ने कहा कि यात्रा के दौरान, दोनों देश आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…