जयराम रमेश ने लोकसभा स्थगन के 10 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं होने पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लोकसभा के मानसून सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 10 दिन बाद भी सदन का सत्रावसान नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या केंद्रीय गृहमंत्री परिसीमन…

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लोकसभा के मानसून सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 10 दिन बाद भी सदन का सत्रावसान नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या केंद्रीय गृहमंत्री परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र में पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।रमेश ने रविवार को एक्स पोस्ट में कहा कि आम तौर पर लोकसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने और उसके सत्रावसान के बीच दो से चार दिन का अंतर होता है। हालांकि, कई मौकों पर दोनों प्रक्रिया एक ही दिन हुई हैं।उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके सत्रावसान की कोई जानकारी नहीं है। रमेश ने इस देरी को असामान्य बताते हुए सरकार से इसके कारण स्पष्ट करने की मांग की।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह जरूर है कि 2015 में मानसून सत्र के स्थगन और सत्रावसान के बीच 28 दिन तथा 2021 में 20 दिन का अंतर रहा , लेकिन उन दोनों मौकों पर कोई ‘गंभीर साजिश’ नहीं चल रही थी।रमेश ने कहा कि इस बार असामान्य देरी की वजह क्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन पर संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए अभी भी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
