जम्मू-कश्मीर : विपक्ष ने गुलमर्ग फैशन शो पर उठाए सवाल, कहा- रमजान में ऐसा कार्यक्रम ठीक नहीं
जम्मू/नई दिल्ली। गुलमर्ग फैशन शो को लेकर जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमा गई है। जम्मू-कश्मीर के कई दलों के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है कि रमजान के महीने में इस तरह का फैशन शो कैसे आयोजित किया गया। गुलमर्ग फैशन शो को लेकर…

जम्मू/नई दिल्ली। गुलमर्ग फैशन शो को लेकर जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमा गई है। जम्मू-कश्मीर के कई दलों के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है कि रमजान के महीने में इस तरह का फैशन शो कैसे आयोजित किया गया। गुलमर्ग फैशन शो को लेकर अब कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट ने कहा कि अगर मीरवाइज उमर फारूक ने आपत्ति जताई है तो उनकी चिंता जायज है।
कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, रमजान के महीने में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए था। अगर मीरवाइज उमर फारूक ने इस फैशन शो को लेकर आपत्ति जताई है तो वह जायज है। इस मामले में सीएम उमर अब्दुल्ला ने रिपोर्ट मांगी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
उन्होंने कठुआ हत्याकांड को लेकर कहा, मैं सदन में स्थगन प्रस्ताव लाने जा रहा हूं। इस मामले पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने गुलमर्ग फैशन शो को लेकर कहा, हमारा देश काफी बड़ा है और यहां हर वर्ग के लोग रहते हैं। मुझे लगता है कि राजनीति नहीं होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने गुलमर्ग फैशन शो पर कहा, रमजान का महीना चल रहा है और गुलमर्ग में ऐसा फैशन शो नहीं होना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा पीडीपी विधायक वहीद पारा ने कहा, मुझे लगता है कि हमें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि गुलमर्ग में इस फैशन शो का आयोजन 7 मार्च को किया गया था। फैशन शो से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ मॉडल्स सेमी न्यूड कपड़ों में वॉक करते हुए दिखाई दिए। इसके वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासत तेज हो गई। इस शो को लेकर मीरवाइज उमर फारूक ने आपत्ति जताई।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है और पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मांगी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
