द इंडियन व्यू

जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन दृष्टि का आयोजन

पल्लवी श्रीवास्तव: भारत सरकार जम्मू कश्मीर के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं और उनसे जुड़ी अवसंरचनाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन दृष्टि का आयोजन

पल्लवी श्रीवास्तव: भारत सरकार जम्मू कश्मीर के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं और उनसे जुड़ी अवसंरचनाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को सही समय पर प्रदान करने के लिए जम्मू कश्मीर में हेल्थ यूनिट्स सक्रिय होकर काम कर रही हैं। इसी क्रम में एक अद्वितीय उन्नत शल्य चिकित्सा नेत्र शिविर ‘ऑपरेशन दृष्टि’ का आयोजन' हाल ही में कमांड अस्पताल, उत्तरी कमांड, उधमपुर में किया गया, जिसमें नई दिल्ली के आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) की शल्यचिकित्सा टीम ने अपनी सहभागिता की। सर्जिकल टीम में कुशल एवं अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल थे, जिनका नेतृत्व ब्रिगेडियर एसके मिश्रा ने किया, जो एक विशिष्ट नेत्र शल्य चिकित्सक और आर्मी हॉस्पिटल में नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रपतियों का ऑपरेशन किया है।

शिविर में लोगों की भागीदारी उम्मीद से बढ़कर रही क्योंकि 2,000 से ज़्यादा लोगों की जांच की गई और 400 से ज़्यादा सर्जरी की गईं, जिनमें मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना संबंधी बीमारियों की जटिल प्रक्रियाएं शामिल है। शिविर उम्मीद से बढ़कर रहा क्योंकि 2,000 से ज़्यादा लोगों की जाँच की गई और 400 से ज़्यादा सर्जरी की गईं, जिनमें मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना संबंधी बीमारियों की जटिल प्रक्रियाएं शामिल थीं। सेवारत कर्मियों, आश्रितों, वीर नारियों (युद्ध विधवाओं) और स्थानीय नागरिकों सहित लोग जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों से आए थे, जिनमें उधमपुर, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन आदि के दूरदराज के गांव शामिल थे।

इस शिविर से जीवन-परिवर्तनकारी परिणाम प्राप्त हुआ। इसका सबसे अच्छा उदाहरण राजकुमारी देवी हैं, जो 96 वर्ष की हैं। उन्होंने स्पष्ट दृष्टि का उपहार प्राप्त हुआ और अब पूरी स्पष्टता के साथ दुनिया देखने की अनमोल क्षमता रखती हैं। इस प्रभावशाली चिकित्सा मिशन की उत्पत्ति सेवा की साझा दृष्टि में निहित है जिसे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया था जो कि उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के अनुरोध के बाद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…