द इंडियन व्यू

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें श्रीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी नेताओं के अनुसार, 87 वर्षीय फारूक…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
2 min read
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें श्रीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी नेताओं के अनुसार, 87 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला को इस हफ्ते की शुरुआत में पेट में संक्रमण (abdominal infection) की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.

हो रहे हैं अब रिकवर
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और लगातार कमजोरी महसूस हो रही थी. डॉक्टरों की एक टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है और उनका उपचार फिलहाल जारी है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार देखा गया है और संभव है कि आज या कल उन्हें छुट्टी मिल जाए.

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि “डॉ. अब्दुल्ला की तबीयत पहले से बेहतर है. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और समय आराम करने की सलाह दी है. उम्मीद है कि जल्द ही वे घर लौट आएंगे.”

तेजी से हो रहे हैं स्वस्थ
फारूक अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अस्पताल पहुंचे और पिता की सेहत की जानकारी ली. पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी उनकी सलामती की दुआ की है. एनसी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि फारूक साहब की तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं.

फिलहाल उन्हें डॉक्टरों ने पूर्ण आराम करने की सलाह दी है और संक्रमण से पूरी तरह उबरने के लिए हल्का भोजन व दवाओं का कोर्स जारी है. अस्पताल में उनका रुटीन चेकअप भी किया जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…