जमाल सिद्दीकी की पीएम मोदी को चिट्ठी, इंडिया गेट का नाम 'भारत माता द्वार' करने की मांग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने पीएम मोदी से मांग करते हुए…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार किया जाए। इंडिया गेट को भारत माता द्वार करने से उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जमाल सिद्दीकी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की भावना बढ़ी है। जिस प्रकार से आपके कार्यकाल में मुगल आक्रांता एवं लुटेरे अंग्रेजों द्वारा दिए गए घाव को भरा गया है एवं गुलामी के दाग को धोया गया है, इससे पूरे भारत में खुशी है।
उन्होंने आगे लिखा, महोदय आपने क्रूर मुगल औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर एपीजे. कलाम रोड किया, इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई एवं राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करके भारत की संस्कृति से जोड़ा है। उसी प्रकार से इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की कृपा करें।
उन्होंने आगे लिखा, इंडिया गेट को भारत माता द्वार करने से उस स्तंभ पर दर्ज हज़ारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर नाम को भारत माता द्वार करने की कृपा करें।
बता दें कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाती है, जहां तीनों सेनाओं के कमांडर परेड निकालते हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यकर्मों की विभिन्न प्रकार की झांकियां भी देखने को मिलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
