द इंडियन व्यू

"जमात-ए-इस्लामी" को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- अवसरवादी राजनीति करती है कांग्रेस

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस ने खुलेआम "जमात-ए-इस्लामी" का समर्थन लिया और जीत हासिल की।…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
"जमात-ए-इस्लामी" को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- अवसरवादी राजनीति करती है कांग्रेस

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस ने खुलेआम "जमात-ए-इस्लामी" का समर्थन लिया और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले एक तरफ संविधान हाथ में लेकर घूमते हैं, सेक्युलरिज्म की बात करते हैं, लेकिन सच ये है कि राष्ट्रविरोधी और अलोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस व इंडी गठबंधन अवसरवादी राजनीति करते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बातें बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक संगठन है, ​जिसे 1941 में स्थापित किया गया। काफी साल से इस संगठन के बारे में कहा जा रहा है कि ये देशविरोधी संगठन है। इस संगठन का नाम है, जमात-ए-इस्लामी। जो सेक्युलरिज्म और लोकतंत्र के खिलाफ है। इसे कांग्रेस के लोग भी खतरनाक संगठन मानते थे, लेकिन पहली बार वायनाड में कांग्रेस ने खुलकर जमात-ए-इस्लामी का समर्थन लिया और वहां कांग्रेस चुनाव जीती।

केरल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2018 में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने खुद अदालत में कहा था कि जमात-ए-इस्लामी एक बहुत ही खतरनाक संगठन है। वे धर्मनिरपेक्षता विरोधी, संविधान विरोधी हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करते हैं। इसके बावजूद, नीलांबुर उपचुनाव में, कांग्रेस ने पहली बार खुले तौर पर जमात-ए-इस्लामी का समर्थन स्वीकार किया और वे उस चुनाव में जीत गए। वर्षों तक, जमात-ए-इस्लामी राजनीतिक रूप से अलग-थलग रहा, लेकिन यह पहली बार था जब कांग्रेस ने खुले तौर पर उसके साथ गठबंधन किया। कांग्रेस किसी भी कीमत पर जीतने के लिए इतनी बेताब है कि अब वह जमात-ए-इस्लामी को मुख्यधारा की राजनीति में लाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र और प्रियंका गांधी के वर्तमान क्षेत्र में हाल ही में हुए नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस ने खुलेआम जमात-ए-इस्लामी से समर्थन मांगा। ​उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ​कांग्रेस पार्टी संविधान को ताक पर रखती है और भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाती है लेकिन सच्चाई यह है कि असली देश विरोधी, लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी पार्टियों के साथ कांग्रेस और उसके गठबंधन अवसरवादी राजनीति करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…