द इंडियन व्यू

जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत

नई दिल्ली : राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हिंदी के सदाबहार गीतकार एवं गायक किशोर कुमार का एक गीत अपनी सुरीली आवाज में पेश कर महफिल में…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
1 min read
जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत

नई दिल्ली : राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हिंदी के सदाबहार गीतकार एवं गायक किशोर कुमार का एक गीत अपनी सुरीली आवाज में पेश कर महफिल में रंग भर दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदी और भारतीय संगीत के प्रति उनके लगाव की जमकर तारीफ हो रही है।भारत और मलेशिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते को सुरों में पिरोता यह पल वाकई खास रहा। दिल्ली में फुरसत के कुछ पलों के दौरान उन्होंने फिल्म 'तीन देवियां' के मशहूर गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' को गुनगुनाया। अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया।इस सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणा पत्र जारी से लेकर भारत-चीन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई थी। नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 पूर्ण सदस्य देशों और 10 साझेदार (पार्टनर) देशों सहित कुल 21 देशों के नेता शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…