द इंडियन व्यू

जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए लोकसभा में 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026' पेश किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद…

Ragwendra P Singh
August 4, 2026
2 min read
जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए लोकसभा में 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026' पेश किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा पेश किए गए इस बिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समय पर जन्म और मृत्यु दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना और फर्जी दस्तावेजों के निर्माण पर रोक लगाना है।

वर्तमान 1969 के कानून के तहत, यदि जन्म या मृत्यु दर्ज कराने में एक साल से अधिक की देरी होती है, तो पंजीकरण के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM), उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) या एक अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) के आदेश की आवश्यकता होती है। यह नियम चाहे 13 महीने की देरी हो या 13 साल की, समान रूप से लागू होता था।

लेकिन नए संशोधन विधेयक के अनुसार, दो साल से अधिक (Delayed Registration) की देरी वाले मामलों के लिए नियम कड़े कर दिए गए हैं। अब 2 वर्ष से अधिक की देरी पर पंजीकरण के लिए प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate of the First Class) का आदेश अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि न्यायिक जांच का स्तर जुड़ने से पुरानी और संदिग्ध प्रविष्टियों (Entries) पर लगाम लगेगी और सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Civil Registration System) के डेटा की सत्यता बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…