जनरल उपेंद्र द्विवेदी की अल्जीरिया यात्रा, वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर होगा विचार-विमर्श
नई दिल्ली : भारतीय सेना प्रमुख रविवार को अल्जीरिया की एक महत्वपूर्ण यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 से 28 अगस्त तक अल्जीरिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। भारतीय सेनाध्यक्ष का यह दौरा हाल…

नई दिल्ली : भारतीय सेना प्रमुख रविवार को अल्जीरिया की एक महत्वपूर्ण यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 से 28 अगस्त तक अल्जीरिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। भारतीय सेनाध्यक्ष का यह दौरा हाल ही में भारत के राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की अल्जीरिया यात्राओं के बाद हो रहा है।
रक्षा मंत्रालय का मानना है कि सेना प्रमुख की यह यात्रा भारत व अल्जीरिया दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना है।
इसमें आर्मी टू आर्मी सहयोग को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा रक्षा उद्योग सहयोग के नए अवसर तलाशना शामिल है। अल्जीरिया में अपने प्रवास के दौरान जनरल द्विवेदी अल्जीरिया के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वे यहां अल्जीरिया के जनरल सईद चानेग्रिहा (रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि एवं पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ), लेफ्टिनेंट जनरल मोस्तेफा स्माली (कमांडर, लैंड फोर्सेज), और भारत की राजदूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा, वे अल्जीरिया स्थित स्कूल ऑफ कमांड एंड मेजर स्टाफ, चेरचेल मिलिट्री एकेडमी का दौरा करेंगे और शहीदों की याद में बनाए गए मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले, 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक अल्जीयर्स में आयोजित डिफेन्स सेमिनार में भारतीय रक्षा उद्योगों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था, जिससे उद्योग एवं प्रौद्योगिकी सहयोग की नींव रखी गई। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना प्रमुख का यह दौरा भारत-अल्जीरिया के ऐतिहासिक संबंधों को और गहराई देगा तथा साझा सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग को नई गति प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
