द इंडियन व्यू

जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, स्वच्छता का आंदोलनः सीआर पाटिल

नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वच्छता योद्धाओं एवं स्कूली छात्रों के साथ संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Ragwendra P Singh
January 28, 2026
2 min read
जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, स्वच्छता का आंदोलनः सीआर पाटिल

नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वच्छता योद्धाओं एवं स्कूली छात्रों के साथ संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी की भावना मजबूत हो रही है और समुदाय स्तर पर लोग जल संरक्षण एवं स्वच्छता के राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

पाटिल ने बुधवार को यहां पालिका सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (पीएसओआई) में देशभर से आए स्वच्छता योद्धाओं और स्कूली छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने 25 जलज आजीविका केंद्रों का उद्घाटन किया। साथ ही यूथ फॉर गंगा-यूथ फॉर यमुना अभियान भी शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी, वी सोमना, सचिव वीएल कंठा राव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए स्वच्छता योद्धाओं और छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी को गंगा-यमुना संरक्षण और स्वच्छता आंदोलन की सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जैव विविधता संरक्षण और जल स्रोतों की रक्षा जैसे प्रयासों की जानकारी दी।

 

उन्होंने जल प्रहरी और वॉश वॉरियर्स के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी की भावना मजबूत हो रही है और समुदाय स्तर पर लोग जल संरक्षण और स्वच्छता के राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने एनएमसीजी के सतत प्रयासों को भी सराहा और कहा कि इनसे गंगा की स्वच्छता और पारिस्थितिकी स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…