जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : जनजातीय गौरव पखवाड़ा समारोह के तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यहां रेल भवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं…

नई दिल्ली : जनजातीय गौरव पखवाड़ा समारोह के तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यहां रेल भवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आयोजित किया गया। जनजातीय गौरव पखवाड़ा एक से पंद्रह नवंबर तक पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीरता, संस्कृति और योगदान को सम्मानित करना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशभर में जनजातीय नायकों के बलिदान और योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाने के लिए जनजातीय गौरव दिवस की परंपरा शुरू की थी, जिसे हर वर्ष 15 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में समर्पित है, जो औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष और जनजातीय अस्मिता के प्रतीक माने जाते हैं।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह श्रद्धांजलि समारोह देश के आदिवासी नायकों के योगदान को स्मरण करने और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रतीक रहा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
