जनगणना अनुसूची में "ओबीसी" को अलग श्रेणी के रूप में शामिल करने की मांग, सांसद पी विल्सन ने लिखा अमित शाह को पत्र
नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जनगणना अनुसूची में ओबीसी श्रेणी को शामिल किए जाने की मांग की। पी विल्सन ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वर्तमान…

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जनगणना अनुसूची में ओबीसी श्रेणी को शामिल किए जाने की मांग की। पी विल्सन ने गृह मंत्री
अमित शाह
को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वर्तमान जनगणना अनुसूची में संशोधन करके प्रश्न 12 और उसके बाद के सभी गणना चरणों में "अन्य पिछड़ा वर्ग" को एक अलग श्रेणी के रूप में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।
पी विल्सन ने अपने पत्र में कहा कि सामाजिक वर्गीकरण से संबंधित गृह सूची अनुसूची के प्रश्न 12 में केवल तीन श्रेणियां दी गई हैं जिनमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और "अन्य" श्रेणी है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की कोई अलग गणना नहीं है, न ही सामान्य श्रेणी को कोई मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि एक विशाल और विविध जनसंख्या को एक अवशिष्ट और अपरिभाषित "अन्य" श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत करने से एकत्रित किए जा रहे आंकड़ों की सत्यता और उपयोगिता पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। यह मुद्दा केवल प्रक्रियात्मक नहीं है, बल्कि पूरी प्रक्रिया की बुनियाद पर ही सवाल खड़े करता है। इसलिए जनगणना अनुसूची में ओबीसी को अलग श्रेणी के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
