जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का उद्देश्य हर नागरिक को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का उद्देश्य हर नागरिक को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि जन औषधि दिवस के अवसर पर उन सभी लोगों को शुभकामनाएं, जिन्हें प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना से लाभ मिला है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सरकार हर नागरिक तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से देश के लाखों परिवार स्वास्थ्य खर्च में बचत कर रहे हैं और उन्हें उचित उपचार मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव की भी झलक साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
