द इंडियन व्यू

जतिन वर्मा बने यूपी फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, अभिजीत सरकार होंगे वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ। यूपी फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मीटिंग हाल में किया गया। इस बैठक में संघ के रिक्त पदों को मनोनयन के माध्यम से भरा गया और साथ में अन्य कई महत्वपूर्ण…

Ragwendra P Singh
May 6, 2025
2 min read
जतिन वर्मा बने यूपी फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, अभिजीत सरकार होंगे वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ। यूपी फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मीटिंग हाल में किया गया। इस बैठक में संघ के रिक्त पदों को मनोनयन के माध्यम से भरा गया और साथ में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया।

बैठक में लखनऊ के खेल प्रमोटर जतिन वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह पद निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह (भाजपा विधायक) द्वारा पद छोड़ने के चलते रिक्त हुआ था। इसी के साथ वरिष्ठ खेल प्रशासक अभिजीत सरकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए।

बैठक में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के तौर पर महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व खेल विभाग के पर्यवेक्षक के तौर पर लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की गरिमामयी मौजूदगी रही।

इस बैठक में एसोसिएशन के दो तिहाई सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराई जिनमें से कई सदस्यों ने वर्चुअली मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने ‘खेलो इंडिया’ योजना से समन्वय स्थापित कर स्कूल स्तर पर फेंसिंग को बढ़ावा देने कें लिए योजना बनाने की सलाह दी।

बैठक में गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा, वार्षिक लेखा-जोखा की स्वीकृति, महासचिव की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण तथा आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिन वर्मा ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर ग्रामीण अंचलों में फेंसिंग के प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने खेल के प्रोत्साहन के लिए दो आपरेट्स मशीन एसोसिएशन को देने की घोषणा की।

सचिव यूजिन पाल ने वर्ष 2024-25 में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं प्रतिभा खोज कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस बैठक में यूपी फेंसिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अवधेश शुक्ला, लखनऊ फेंसिंग एसोसिएशन की सचिव आशिया खातून, कानपुर से नीलेश मौर्या, अयोध्या से विजेंद्र सिंह, हरदोई से गोपाल नारायण मिश्रा भी मौजूद रहे। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव एवं उत्तर प्रदेश में तलवारबाजी खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।