जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल! फाउंडर अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से पहुंचे, शिक्षा मंत्री-पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा
दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को अपने पहले बड़े प्रदर्शन की शुरुआत की। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इस दौरान मौजूद रहे। हजारों समर्थकों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और…

दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को अपने पहले बड़े प्रदर्शन की शुरुआत की। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इस दौरान मौजूद रहे। हजारों समर्थकों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा देने की नारेबाजी की।
अभिजीत दीपके शनिवार सुबह लगभग 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उनके दिल्ली पहुंचने के बाद करीब एक घंटे तक वे एयरपोर्ट के अंदर ही रहे, बाहर न आने का कारण स्पष्ट नहीं है। बाहर आने के बाद उन्होंने हाथ में अंबेडकर की किताब उठाई और प्रदर्शन के समर्थन में बातें की।
यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों, जैसे NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET, SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हो रहा है। पार्टी इस आंदोलन के माध्यम से सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगी है।
CJP ने अपने समर्थकों को सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जैसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल, नाश्ता साथ लाना, तिरंगा, फूल और किताबें साथ लाने की अपील की गई है। अभिजीत दीपके ने भीड़ में शामिल होकर कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि अभी तक कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
