द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में पांच और आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले की जांच में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में तत्कालीन सचिव जीवन किशोर…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में पांच और आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले की जांच में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन नियंत्रक परीक्षा अरति वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले और जिला आबकारी अधिकारी दीपा आदिल शामिल हैं। सभी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी ने यह मामला 9 जुलाई 2024 को राज्य सरकार की अधिसूचनाओं के आधार पर दर्ज की थी। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों ने 2020 से 2022 तक आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कारों में हेरफेर कर अपने परिजनों का चयन कराया। सीजीपीएससी परीक्षा 2021 में कुल 1,29,206 उम्मीदवारों में से 2,548 ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी। इनमें से 509 मुख्य परीक्षा तक पहुंचे और अंततः 170 उम्मीदवारों का चयन हुआ। इस मामले में इससे पहले आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, उप नियंत्रक परीक्षा, चार चयनित उम्मीदवार और एक निजी व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने कहा कि अन्य संदिग्ध उम्मीदवारों की भूमिका की जांच अभी जारी है। -----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…