छत्तीसगढ़ : रायपुर के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में नहीं मिला काेई विस्फाेटक
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए 12 बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पासपाेर्ट कार्यालय में हड़कंप मच गया।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए 12 बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पासपाेर्ट कार्यालय में हड़कंप मच गया।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हाे गईं और पूरे परिसर को एहतियातन खाली कराकर सघन चेकिंग की
गई, लेकिन कहीं काेई विस्फाेटक नहीं मिला।
पासपाेर्ट कार्यालय की आधिकारिक मेल में पूरे कार्यालय काे बमाें से उड़ाने क धमकी मिली। मेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया है। अधिकारियों ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय को तत्काल खाली कराया गया और कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूरे परिसर की जांच के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच टीमाें ने भवन के अंदरूनी हिस्सों, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के परिसर की भी जांच की।
अधिकारियों ने बताया है कि ईमेल में आरोपित शख्स ने लिखा कि उसकी शिकायतों पर ना तो पुलिस ध्यान दे रही है और ना ही उसे कोर्ट से राहत मिली है, जिससे वह बहुत परेशान है। घटना काे लेकर सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अब ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। साइबर सेल की टीम तकनीकी विश्लेषण कर रही है ताकि मेल के स्रोत तक पहुंचा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
