द इंडियन व्यू

छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में 4 से 6 सितंबर, 2026 तक किया…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
2 min read
छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में 4 से 6 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। चैंपियनशिप के साथ स्विमिंग वेलफेयर सोसायटी की ओर से चौथी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव तपन पाणिग्रही एवं चीफ टेक्निकल ऑफीसर राकेश सिंह सहित खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग की सभी स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धाएं शुक्रवार सुबह से शुरू हो जाएंगी, जबकि औपचारिक उद्घाटन समारोह अपराह्न तीन बजे होगा। चैंपियनशिप में राज्यभर से करीब 35 टीम में हिस्सा ले रही है। इन टीमों की तरफ से तकरीबन 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के करीब 500 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।