द इंडियन व्यू

चोटों से उबरी निकहत जरीन, बताया वापसी का प्लान

पेरिस ओलंपिक के दर्दनाक अनुभव के बाद घुटने की चोट से जूझ रही दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का बोलना है कि अब वह चोटों से मुक्त हैं और मई में वापसी का लक्ष्य बनाए हैं। साभार : गूगल निकहत पेरिस ओलंपिक के…

Ragwendra P Singh
March 22, 2025
2 min read
चोटों से उबरी निकहत जरीन, बताया वापसी का प्लान

पेरिस ओलंपिक के दर्दनाक अनुभव के बाद घुटने की चोट से जूझ रही दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का बोलना है कि अब वह चोटों से मुक्त हैं और मई में वापसी का लक्ष्य बनाए हैं।

साभार : गूगल

निकहत पेरिस ओलंपिक के दर्द को भुला नहीं पाई है, उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जीवन में इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ पाता है।’’ओलंपिक में मुक्केबाजी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी जिससे उन्हें लग रहा था कि ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने का उनका सपना कभी साकार नहीं हो सकता है। पर हाल में 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में मुक्केबाजी को शामिल किए जाने से उनके भीतर उम्मीद जाग उठी है।

पेरिस खेलों के बाद से चोट के कारण बाहर रहने के बाद 28 वर्षीय खिलाड़ी अब  लौटने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और मई तक प्रतियोगिता के लिए तैयार होने का लक्ष्य रखती हैं। निकहत ने यहां चल रही महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दौरान कहा, ‘‘मुझे मामूली चोट (मेनिस्कस) लगी थी जिसके लिए तीन-चार महीने के रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता थी। अब सब ठीक है,

लेकिन जाहिर है कि अगर आप प्रतियोगिता सर्किट में प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको रिंग में धीरज रखने की आवश्यकता है। इसलिए मैं मई में वापसी करूंगी।’’ उन्होंने कहा कि इस साल कई प्रमुख प्रतियोगिताओं के साथ उनका ध्यान सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर होगा जिसके बाद विश्व कप होगा और इसकी मेजबानी भारत करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मुख्य ध्यान विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप पर होगा जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है।’’ अपने ओलंपिक पदार्पण में जरीन का अभियान राउंड 16 में समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जीवन में इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ता। कोई भी व्यक्ति अपने द्वारा अनुभव की गई परिस्थितियों से आगे नहीं बढ़ सकता। लेकिन मैंने इसे स्वीकार कर लिया है, हारना ठीक है। अब भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने और उससे आगे बढ़ने का समय है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।