द इंडियन व्यू

चोटिल मोहसिन खान की जगह लखनऊ सुपर जाइंट्स में शार्दुल ठाकुर की एंट्री

नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर आईपीएल में लौटने के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है। नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी…

Ragwendra P Singh
March 23, 2025
2 min read
चोटिल मोहसिन खान की जगह लखनऊ सुपर जाइंट्स में शार्दुल ठाकुर की एंट्री

नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर आईपीएल में लौटने के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है। नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

साभार : गूगल

आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। मोहसिन चोट के कारण टाटा आईपीएल के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ठाकुर अभी विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम के साथ हैं। पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर ठाकुर ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नौ मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट लिए। आईपीएल नीलामी मंं नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘ठाकुर ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे।’’

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मोहसिन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हो गए थे लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।