द इंडियन व्यू

चोटिल पडिक्कल की जगह RCB ने मयंक अग्रवाल को टीम में किया शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने देवदत्त पडिक्कल की चोट के चलते उनकी जगह लेने के लिए मयंक अग्रवाल को अनुबंधित किया है।आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के शेष मैचों के लिए देवदत्त…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
1 min read
चोटिल पडिक्कल की जगह RCB ने मयंक अग्रवाल को टीम में किया शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने देवदत्त पडिक्कल की चोट के चलते उनकी जगह लेने के लिए मयंक अग्रवाल को अनुबंधित किया है।
आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के शेष मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल की चोट के कारण उनकी जगह लेने के लिए मयंक अग्रवाल को अनुबंधित किया है।

@RCBTweets

इस सत्र में आरसीबी के लिए 10 मैच खेलने वाले और दो अर्धशतकों की मदद से 247 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है। मयंक अग्रवाल ने 127 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2661 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 आईपीएल शतक और 13 अर्धशतक हैं। वे 1 करोड़ रुपये में आरसीबी से जुड़े हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।