चोट से उबरे आवेश खान, जल्द एलएसजी टीम से जुड़ेंगे
चोट से उबर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को बीसीसीआई से क्लियरेंस मिल गया है और वह अब आईपीएल 2025 का हिस्सा बन सकते हैं। BCCI एक क्रिकेट साइट को पता चला है कि आवेश को दाएं घुटने में चोट थी और सोमवार को…

चोट से उबर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को बीसीसीआई से क्लियरेंस मिल गया है और वह अब आईपीएल 2025 का हिस्सा बन सकते हैं।

एक क्रिकेट साइट को पता चला है कि आवेश को दाएं घुटने में चोट थी और सोमवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उनका अंतिम फिटनेस टेस्ट हुआ। आवेश ने इस साल जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए टी20 खेला था। ऐसा समझा जा रहा है कि आवेश को यह चोट घरेलू सीजन के दौरान ही लगी थी। इसके बाद से ही वह लगातार एनसीए की निगरानी में थे।
इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि आवेश एलएसजी से कब जुड़ेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे जो कि 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में है। एलएसजी को अपने पहले मैच में हार मिली।
एलएसजी पहले से ही तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रहा है। मयंक यादव को निचले पीठ मे स्ट्रेस इंजरी थी और अब पंजे में भी चोट लग गई है, जबकि आकाश दीप भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी पीठ की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान तो एसीएल चोट के कारण बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर ने ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
