चोट के बाद ज्योति याराजी ने छोड़ा बदलाव का इरादा, एशियाई चैम्पियनशिप पर निगाहें
भारतीय एशियाई खेल रजत पदक विजेता सौ मीटर की बाधा दौड़ धाविका ज्योति याराजी ने चोट लगने के बाद अपनी रनिंग तकनीक में बदलाव का इरादा छोड़ दिया है और अब उनकी नजरें पुरानी तकनीक के साथ एशियाई चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखने पर…

भारतीय एशियाई खेल रजत पदक विजेता सौ मीटर की बाधा दौड़ धाविका ज्योति याराजी ने चोट लगने के बाद अपनी रनिंग तकनीक में बदलाव का इरादा छोड़ दिया है और अब उनकी नजरें पुरानी तकनीक के साथ एशियाई चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखने पर लगी हैं।

याराजी दक्षिण कोरिया के गुमी में 27 से 31 मई तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग ले रही भारत की 59 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2023 में बैंकॉक में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण जीता था। उन्होंने टीम की रवानगी से पहले मीडिया से कहा ,‘‘ मैने 2024 ओलंपिक से पहले तकनीक में बदलाव किया था लेकिन दो बार चोट लग गई। मैने और मेरे कोच जेम्स हिलियेर ने अब तय किया है कि पुरानी तकनीक ही जारी रखेंगे जिसमें बाधाओं के बीच आठ कदम उठाती हूं।’’
याराजी ने कहा ,‘‘ अगर मैं स्वस्थ और चोटमुक्त रही तो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगी और यही मेरा लक्ष्य है। मैं छोटी छोटी गलतियों से सबक लेकर उनमें सुधार करना चाहती हूं।’’ वहीं 5000 और 10000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके गुलवीर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करना है। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उम्मीद है कि कोरिया में विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर सकूंगा। मैने 5000 मीटर में क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर लिया है।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
