द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया की स्वदेश वापसी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बिना किसी शोर शराबे के चुपचाप स्वदेश लौटी। कप्तान रोहित भारत को नौ महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद सोमवार की रात को मुंबई पहुंचे।…

Ragwendra P Singh
March 11, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया की स्वदेश वापसी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बिना किसी शोर शराबे के चुपचाप स्वदेश लौटी। कप्तान रोहित भारत को नौ महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद सोमवार की रात को मुंबई पहुंचे।

साभार : गूगल

भारतीय खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक सप्ताह के विश्राम का मौका मिलेगा। बीसीसीआई सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘अधिकतर खिलाड़ी और उनके परिवार सोमवार को दुबई से रवाना हो गए थे। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कुछ दिनों के लिए वहां रुक गए हैं।’’

दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियों ने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है। बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था।

भारत तब वेस्टइंडीज से विशेष विमान से स्वदेश लौटी थी और उसने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी। मुख्य कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। रविवार देर रात टीम के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम से लौटने के ठीक बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टीम होटल छोड़ दिया था।

भारतीय मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे और 16 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। आठ टीमों के टूर्नामेंट में भारत ऐसी टीम थी जो अजेय रही। पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान था लेकिन भारत ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।