द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित कप्तान, गिल उपकप्तान, शमी की वापसी

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित कप्तान, गिल उपकप्तान, शमी की वापसी

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा की कप्तानी हाल-फिलहाल में आलोचना के केंद्र में थी। इसके अलावा विराट कोहली की फॉर्म भी चिंता का विषय रही है। हालांकि, बीसीसीआई ने बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के लिए इन सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था। टीम में विराट कोहली भी थे। दोनों दिग्गजों ने विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई की घोषणा कर दी थी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को भी लिया गया है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या की स्वाभाविक वापसी हुई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा हैं। बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर भी एक और ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल हैं।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो अक्षर, सुंदर, जडेजा के अलावा कुलदीप यादव स्पिन विभाग का मोर्चा संभालेंगे। पेस अटैक की अगुवाई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह करेंगे। इसके साथ ही अनुभवी मोहम्मद शमी की लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। शमी-बुमराह की जोड़ी के अलावा अर्शदीप सिंह भी तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान और दुबई में आयोजित होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। भारत दुबई में 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…