चेल्सी ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को तीन साल के लिए साइन किया
नई दिल्ली : इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को तीन साल के करार पर साइन करने की घोषणा की है। 33 वर्षीय मार्टिनेज इससे पहले छह सत्र तक एस्टन विला के साथ रहे और इस दौरान क्लब के लिए…

नई दिल्ली : इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को तीन साल के करार पर साइन करने की घोषणा की है। 33 वर्षीय मार्टिनेज इससे पहले छह सत्र तक एस्टन विला के साथ रहे और इस दौरान क्लब के लिए 256 मैच खेले।मार्टिनेज ने एस्टन विला के साथ अपने कार्यकाल में शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सत्र में उन्होंने क्लब को यूईएफए यूरोपा लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब वह चेल्सी की गोलकीपिंग इकाई को मजबूती देंगे।चेल्सी में शामिल होने के बाद मार्टिनेज ने क्लब की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा कि "मैं इस फुटबॉल क्लब में आकर बहुत खुश हूं। चेल्सी आना मेरे और मेरे परिवार के लिए एक आसान फैसला था। मैं बहुत उत्साहित हूं और जल्द से जल्द काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"उन्होंने कहा कि "मैं यहां सफल होना चाहता हूं। मैं ऐसा इंसान हूं जो हर काम में जीतना चाहता है और मैं इस फुटबॉल क्लब में भी यही सोच लाना चाहता हूं, क्योंकि यह क्लब खिताब जीतता है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मेल है।"मार्टिनेज ने अपने खेल के प्रति जुनून को लेकर कहा कि "मैं पूरे जुनून के साथ खेलता हूं और दिल से खेलता हूं। क्लब, अपने साथियों और समर्थकों को गर्व महसूस कराने के लिए मैं हर मैच और हर ट्रेनिंग सेशन में अपना 100 प्रतिशत दूंगा।"इंडिपेंडिएंट के साथ अपना युवा करियर शुरू करने के बाद मार्टिनेज अगस्त 2010 में 17 साल की उम्र में आर्सेनल से जुड़ गए। 2019-20 सत्र में वह आर्सेनल के नियमित खिलाड़ी बने। इसके बाद सितंबर 2020 में वह एस्टन विला से जुड़े। विला में अपने छह सत्रों के दौरान मार्टिनेज ने खुद को दुनिया के शीर्ष गोलकीपरों में स्थापित किया। क्लब के लिए उन्होंने कुल 256 मुकाबले खेले।मार्टिनेज ने जून 2021 में अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और इसके बाद टीम के पहली पसंद के गोलकीपर बने। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अब तक 67 मैच खेले हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका खिताब तथा 2022 में फीफा विश्व कप जीत शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
