चेन्नई की पिच के अनुसार आरसीबी को करना चाहिए बदलाव : शेन वॉटसन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले…

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए।

लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने बोला है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का मानना है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
वॉटसन ने कहा, ‘‘आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी, लेकिन कोई गलती नहीं करें - चेपॉक (CSK का) एक किला है।’’
अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वॉटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया।
वॉटसन ने कहा, ‘‘सुपर किंग्स का पूरा स्ट्रक्चर चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’
राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
