चेतन शर्मा की मौजूदगी में 22 अगस्त को लखनऊ में होगा एसटीसीएल का ट्रायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए 22 अगस्त को लखनऊ में बड़ा मौका मिलने जा रहा है। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) के चयन ट्रायल का आयोजन जयपुरिया क्रिकेट अकादमी, लखनऊ में होगा। खास बात यह है कि…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए 22 अगस्त को लखनऊ में बड़ा मौका मिलने जा रहा है। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) के चयन ट्रायल का आयोजन जयपुरिया क्रिकेट अकादमी, लखनऊ में होगा। खास बात यह है कि ट्रायल में लीग के कमिश्नर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रदेश भर के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।
एसटीसीएल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ियों को लीग की आठ टीमों में जगह बनाने का मौका मिलेगा। इच्छुक खिलाड़ी www.stclsport.com पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
लीग में चयनित खिलाड़ियों को सिर्फ बड़े मंच पर खेलने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उनके यात्रा, ठहरने और भोजन का खर्च भी लीग की ओर से उठाया जाएगा। मुकाबले मिराज इंटरनेशनल स्टेडियम, उदयपुर में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को उनके घर से उदयपुर तक एसी ट्रेन से लाने और प्रतियोगिता के बाद वापस घर पहुंचाने की व्यवस्था एसटीसीएल करेगी।

लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। मुकाबलों का लाइव प्रसारण Sony LIV और DD Sports पर किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये मैच फीस दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच को 21 हजार रुपये, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को 21-21 हजार रुपये तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर विजेता टीम को 15 लाख और उपविजेता टीम को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
एसटीसीएल को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा और मदन लाल समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। लीग का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। 22 अगस्त के चयन ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लखनऊ के इच्छुक क्रिकेटर www.stclsport.com पर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
