चुनाव सुधार- डाक मतपत्रों की गिनती के बाद होगी ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती
नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने चुनाव सुधारों की शृंखला में एक नया नियम तय किया है। इसके तहत अब मतगणना के दौरान डाक मत पत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी के लिए…

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने चुनाव सुधारों की शृंखला में एक नया नियम तय किया है। इसके तहत अब मतगणना के दौरान डाक मत पत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि अधिक संख्या में डाक मत पत्र प्राप्त होने पर उनकी गणना समय से हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में गणना अधिकारी मौजूद हो।
चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बयान में इसकी नकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाले चुनाव आयोग की इस वर्ष की गई यह ऐसी 30वीं पहल है जिससे मतदान प्रक्रिया सुगम और सरल हो।
हाल ही में चुनाव आयोग ने वृद्ध मतदाताओं के लिए मत पत्रों से घर से ही वोटिंग की सुविधा शुरू की है इससे भी मत पत्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के दौरान मतगणना वाले दिन डाक मत पत्रों की गिनती सुबह 8 बजे एवं ईवीएम से होने वाली गिनती 8:30 बजे शुरू होती थी। कई बार ऐसा भी होता था कि ईवीएम से गिनती पूरी हो जाती थी और डाक मत पत्रों से गिनती जारी रहती थी। इस स्थिति को ठीक करने के लिए आयोग ने आज यह फैसला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
