चुनाव नतीजों से पहले 'आप' में हलचल, केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक अहम बैठक बुलाई है, जो…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगी।
यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हो रही है, और इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि यह ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों के बीच बुलाई गई है।
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले आप के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कुछ एग्जिट पोल में किसी पार्टी को 55 से अधिक सीटें मिल रही हैं, तो फिर हमारे उम्मीदवारों को तोड़ने के लिए फोन क्यों किए जा रहे हैं? उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये सर्वे फर्जी हैं और इनका इस्तेमाल उम्मीदवारों को मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
दिल्ली में चुनाव आयोग और प्रशासन मतगणना को लेकर सतर्क है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, जहां 24 घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। राजधानी के 19 स्थानों पर कुल स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्ट्रांग रूम शामिल है।
इस बैठक में केजरीवाल और आप के अन्य नेता चुनाव नतीजों से पहले उम्मीदवारों को एकजुट रखने और भाजपा के कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ से निपटने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
