द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग से मिला वाईएसआर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली : देश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने और राजनीतिक दलों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नई दिल्ली स्थित…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
चुनाव आयोग से मिला वाईएसआर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली : देश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने और राजनीतिक दलों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और चुनाव सुधारों तथा प्रक्रिया को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी से विस्तार से चर्चा की। यह बैठक चुनाव आयोग की उस पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ संवाद स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में सुझाव एकत्र कर रहा है।

आयोग इससे पहले भी कई प्रमुख राष्ट्रीय दलों के साथ बैठकें कर चुका है। 6 मई को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती, 8 मई को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, 10 मई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी, 13 मई को नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड संगमा और 15 मई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से बातचीत कर चुका है। इसी क्रम में 1 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस की प्रतिनिधि चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की थी।

इस साल की शुरुआत में आयोग ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विमर्श के लिए मार्च में देशभर में कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की थीं, जिनमें 28,000 से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इनमें से 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा और 3,879 बैठकें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा आयोजित की गई थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…