द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के हर झूठ को किया बेनकाब: अमरपाल मौर्य

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग से जुड़े आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
2 min read
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के हर झूठ को किया बेनकाब: अमरपाल मौर्य

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग से जुड़े आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक के बाद एक आरोप लगाए, लेकिन आयोग ने उनके दावों की सच्चाई जनता के सामने रख दी।मौर्य ने कहा कि राहुल का पहला दावा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त अकेले फैसले लेते हैं। इसके जवाब में उन्होंने चुनाव आयोग के रुख का हवाला देते हुए कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों ने स्पष्ट किया है कि आयोग में फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।उन्होंने राहुल गांधी के दूसरे दावे पर भी सवाल उठाया। मौर्य के मुताबिक, राहुल गांधी दिनभर यह कहते रहे कि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस या विपक्षी गठबंधन की ओर से मुलाकात के लिए कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ।अमरपाल मौर्य ने तीसरे दावे का जिक्र करते हुए कहा कि शाम करीब चार बजे डीसीपी के माध्यम से चुनाव आयोग को राहुल गांधी के मिलने की इच्छा के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोग प्रतिनिधियों के माध्यम से मुलाकात के लिए तुरंत तैयार था, लेकिन राहुल गांधी इस प्रक्रिया के तहत मिलने के लिए तैयार नहीं हुए।मौर्य ने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग की ओर से तथ्यों को स्पष्ट किया जा चुका है, तो अब राहुल गांधी और कांग्रेस किस नए दावे के साथ सामने आएंगे। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि तथ्यों के सामने आने के बाद कांग्रेस को जनता को जवाब देना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…