द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। आयोग ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया पर नजदीकी नजर रख रहे हैं, ताकि…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
1 min read
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। आयोग ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया पर नजदीकी नजर रख रहे हैं, ताकि सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो सके।आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षक और 18 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण के लिए 122 सामान्य और 20 पुलिस पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षक भी भेजे गए हैं। सभी पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का पहला दौरा पूरा कर लिया है और अब वे वहीं पर तैनात हैं।चुनाव आयोग ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करें और पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। साथ ही, पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सुलभ रहने और उनकी शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों का दौरा करें और मतदाताओं की सुविधा के लिए हाल में शुरू की गई पहल का पालन सुनिश्चित करें।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…