द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 'आप' को बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 39 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 'आप' को बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 39 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 23 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, उत्तम नगर, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) रोहिणी, सुल्तानपुर माजरा, नई दिल्ली तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटिया महल, चांदनी चौक, सदर बाजार, तिमारपुर, बल्लीमारान, बदरपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।

इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 39 सीटों पर आगे है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…