चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं प्रभावित
बीजिंग : चीन के पूर्वी तट से टकराए टाइफून 'बावी' ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज़ हवा और मूसलाधार बारिश के कारण देशभर में हज़ारों उड़ानें रद्द या विलंबित हो गई हैं, जबकि कई इलाकों में हाईस्पीड रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई…

बीजिंग : चीन के पूर्वी तट से टकराए टाइफून 'बावी' ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज़ हवा और मूसलाधार बारिश के कारण देशभर में हज़ारों उड़ानें रद्द या विलंबित हो गई हैं, जबकि कई इलाकों में हाईस्पीड रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालात को देखते हुए चीनी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर आपातकालीन इंतज़ाम किए हैं।
चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ तथा अन्य मीडिया रिपाेर्ट के मुताबिक, टाइफून 'बावी' शनिवार को पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पहुंचा, जिसके बाद दक्षिणी और पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई। ट्रैवल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म 'उमेट्रिप' के हवाले से बताया गया है कि रविवार के लिए निर्धारित 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
तूफ़ान का असर शंघाई, नानजिंग, हांग्झू, वुहान, शेनयांग, डालियान और चेंगदू समेत कई बड़े शहरों पर पड़ा है। दक्षिण-पूर्वी फुजियान, झेजियांग, दक्षिणी गुआंग्शी और हैनान के हवाई अड्डों पर भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बीजिंग डैक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हुई।
पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में शंघाई, हांग्झू और चांगझू समेत 45 हवाई अड्डों ने तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी किया है। शंघाई पुडोंग और शंघाई होंगकियाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की परिचालन क्षमता भी प्रभावित हुई है, जहां लगभग 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई गई है।
रेल यातायात भी इससे अछूता नहीं रहा। कई क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
इस बीच, चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और टाइफून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झेजियांग, उत्तरी फुजियान, दक्षिणी अनहुई, उत्तर-पूर्वी जियांग्शी, बीजिंग और हेबेई के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 250 से 500 मिलीमीटर, जबकि ताइवान के कुछ हिस्सों में 800 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
टाइफून के खतरे को देखते हुए चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शंघाई, जियांग्सू, अनहुई, जियांग्शी और सिचुआन में बाढ़ एवं टाइफून नियंत्रण के लिए लेवल-4 आपातकालीन प्रतिक्रिया लागू कर दी है। वहीं, जल संसाधन मंत्रालय ने झेजियांग और फुजियान में बाढ़ नियंत्रण के लिए आपातकालीन स्तर को बढ़ाकर लेवल-3 कर दिया है। परिवहन मंत्रालय ने भी भारी बारिश के मद्देनज़र उच्च स्तरीय आपातकालीन व्यवस्था लागू की है।
प्रशासन ने तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाहों में रोक दिया गया है और राहत शिविरों में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।------------------
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
