चीन में SCO बैठक में शामिल होकर दिल्ली लौटे PM मोदी ने पंजाब के CM मान को लगाया कॉल, जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चीन के तियानजिन शहर में एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर वापस देश लौट आए. चीन से दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बात की है.…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चीन के तियानजिन शहर में एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर वापस देश लौट आए. चीन से दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बात की है. पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से पंजाब में बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की. पीएम मोदी ने सीएम मान को राज्य काे हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.
60 हजार करोड़ रुपये लंबित फंड जारी करने की डिमांड
पंजाब में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इसके कारण सीएम भगवंत मान ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से 60 हजार करोड़ रुपये लंबित फंड जारी करने की डिमांड रखी थी. मान ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) के नियमों में संशोधन की अपील की थी. प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 50,000 रुपये का मुआवजा दिया.
828 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रद्द कर दी
पीएम मोदी को लिखे पत्र में सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में पंजाब में पीएम ग्राम सड़क योजना की 828 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रद्द कर दिया. इससे राज्य की ग्रामीण कनेक्टिविटी पर असर पड़ा.
कपूरथला जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
भारी बरसात के कारण रविवार को होशियारपुर जिले के कुछ गांवों में बाढ़ आ गई. वहीं कपूरथला जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के लोगों से ऊपरी पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की.
स्कूलों की छुट्टी तीन सितंबर तक बढ़ाई
राज्य सरकार बाढ़ के कारण स्कूलों को बंद कर दिया है. इसकी अवधि को तीन सितंबर तक बढ़ाया गया है. इससे पहले सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान किया था.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
