द इंडियन व्यू

चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र, भारत ने जताया विरोध

नई दिल्ली : भारत ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के गैर जरूरी संदर्भ को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि संबंधित पक्षों को भारत की इस संदर्भ में जग जाहिर और निरंतर…

Ragwendra P Singh
May 26, 2026
2 min read
चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र, भारत ने जताया विरोध

नई दिल्ली : भारत ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के गैर जरूरी संदर्भ को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि संबंधित पक्षों को भारत की इस संदर्भ में जग जाहिर और निरंतर बनी हुई स्थिति का पता है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं। इस विषय पर किसी अन्य देश को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

 

प्रवक्ता ने कहा कि तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं के संबंध में हम अन्य देशों द्वारा पाकिस्तान के इन क्षेत्रों पर अवैध और जबरन कब्जे को सुदृढ़ या वैध ठहराने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक विरोध और अस्वीकार करते हैं। सीपीईसी के कुछ हिस्से भारत की संप्रभुता वाले क्षेत्र में आते हैं और यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। यह बात पाकिस्तानी और चीनी अधिकारियों को कई बार स्पष्ट रूप से बता दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान के बीच तथाकथित ‘सीमा पार जल संसाधन सहयोग’ के संदर्भ भी देखे हैं। दोनों देशों की सीमा आपस में नहीं जुड़ती है। ऐसे में तथाकथित ‘सीमा पार जल संसाधन सहयोग’ का प्रश्न ही नहीं उठता। भारत ने पाकिस्तान और चीन के बीच तथाकथित 1963 के सीमा समझौते को कभी मान्यता नहीं दी है।

 

उल्लेखनीय है कि चीन और पाकिस्तान ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर मुद्दे को ‘इतिहास से बचा हुआ विवाद’ बताया तथा इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के तहत शांतिपूर्ण वार्ता से करने की बात कही। चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कल बैठक हुई थी।

 

संयुक्त बयान में चीन और पाकिस्तान ने सीमापार जल संसाधनों पर सहयोग बढ़ाने की बात कही। दोनों देशों ने ‘समानता और पारस्परिक लाभ’ के सिद्धांतों के आधार पर जल प्रबंधन तथा जल संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई। बयान में किसी विशेष नदी, परियोजना या समझौते का नाम नहीं लिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…