द इंडियन व्यू

चीन के खिलाफ भारत की एकतरफा जीत, स्क्वैश टीम ने 3-0 से मारी बाजी

भारत ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की टीम स्क्वैश स्पर्धा में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल मुकाबले में चीन को 3-0 से हरा दिया। सूरज कुमार चंद, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
1 min read
चीन के खिलाफ भारत की एकतरफा जीत, स्क्वैश टीम ने 3-0 से मारी बाजी

भारत ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की टीम स्क्वैश स्पर्धा में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल मुकाबले में चीन को 3-0 से हरा दिया। सूरज कुमार चंद, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।

सूरज कुमार चंद ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने चीन के डू शाओछियान को 3-0 से हराया। सूरज ने मुकाबला 11-4, 11-2, 12-10 से अपने नाम किया। इसके बाद वीर चोत्रानी ने भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया। उन्होंने ली हाइजेन को 3-0 से हराया। वीर ने तीनों गेम 11-5, 11-5, 11-3 से जीते।

@Media_SAI

वेलवन सेंथिलकुमार ने तीसरे मुकाबले में चीन के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर भारत को क्लीन स्वीप दिलाया। उन्होंने मुकाबला 11-3, 11-2, 11-4 से जीता। भारत का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा, जो इसी ग्रुप की दूसरी टीम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।