द इंडियन व्यू

चाणक्य, आर्यभट्ट, कौटिल्य, ऋषि दधिचि का योगदान अतुलनीय, उनके विचार आज भी प्रासंगिक

लखनऊ।ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार हैं। इन्हीं संस्कारों के कारण आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। जनकल्याण और परोपकार की भावना से ओतप्रोत ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी सर्वसमाज…

Ragwendra P Singh
April 28, 2025
3 min read
चाणक्य, आर्यभट्ट, कौटिल्य, ऋषि दधिचि का योगदान अतुलनीय, उनके विचार आज भी प्रासंगिक

लखनऊ।ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार हैं। इन्हीं संस्कारों के कारण आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। जनकल्याण और परोपकार की भावना से ओतप्रोत ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब ब्राह्मणों ने अग्रणी भूमिका निभाई। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, ऋषि दधिचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
रविवार को पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित भगवान परशुराम की जन्म जयन्ती पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकासित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के उत्थान के लिए ब्राह्मणों ने सदैव आगे बढ़ कर कार्य किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम ने विश्व कल्याण के लिए फरसा उठाया था। राजनीति, अर्थनीति के महाज्ञाता चाणक्य, दुनिया को शून्य देने वाले आर्यभट्ट, अर्थशास्त्र का ज्ञान कराने वाले कौटिल्य और असुरों का संहार करने के लिए अपनी हड्डियां देने वाले महर्षि दधीचि हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की आधुनिक राजनीति में भी चाणक्य के विचारों का प्रयोग किया जाता है। जब आक्रांता तक्षशिला और नालंदा विवि को ध्वस्त करने में जुटे थे, तब वहां गुरुजनों ने अपने शिष्यों को वेद पुराणों को कंठस्थ कर विश्वभर में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों का प्रचार करने के लिए कहा था। ब्राह्मण वासुदैव कुटुम्बकम को आत्मसात करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं, इसका श्रेय आपको जाता है कि आपने कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत किया। वर्ष 2014 से पहले और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व वाले नए भारत में जमीन और आसमान का अंतर है। राम मंदिर की स्थापना हो अथवा काशी विश्वनाथ कोरिडोर, उज्जन के महाकाल मंदिर को सजाने का कार्य भी भाजपा ने किया है। पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ आमजन को लूटने का काम किया था। महाकुम्भ के विराट स्वरूप का जो सपना देखा गया था, हमारी सरकार ने उसे पूरा किया। जल्द ही मथुरा-वृंदावन में भी विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिपलव कुमार देव, राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी हरियाणा सुरेंद्र नागर, कार्यक्रम आयोजक एवं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम विलास शर्मा, वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन करने वाले ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी एवं पद्मश्री योगेश्वर दत्त, सांसद रेखा शर्मा, जिलाध्यक्ष, पंचकूला अजय मित्तल, विधायक शक्तिरानी शर्मा, विनोद शर्मा, बंतो कटारिया, संपूर्णानंद जी महाराज, आर के शर्मा जी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें