चाइना मास्टर्स: विक्टर लाई से सीधे गेम में हारकर लक्ष्य सेन हुए बाहर
नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का चाइना मास्टर्स में अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ सीधे गेम में 14-21, 7-21 से हार का सामना करना…

नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का चाइना मास्टर्स में अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ सीधे गेम में 14-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।इस हार के साथ विक्टर लाई के खिलाफ लक्ष्य सेन का इस साल का रिकॉर्ड और खराब हो गया है। दोनों के बीच 2026 में खेले गए चार मुकाबलों में लाई ने तीन बार जीत दर्ज की है। उन्होंने थॉमस कप और जुलाई में चाइना ओपन के राउंड ऑफ 16 में भी लक्ष्य को हराया था।हालांकि, दोनों के बीच इस साल पहली भिड़ंत में लक्ष्य ने जीत दर्ज की थी। मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में लक्ष्य ने लाई को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-15 से हराया था।लक्ष्य सेन के लिए यह लगातार दूसरा निराशाजनक टूर्नामेंट रहा। नई दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उन्हें दूसरे दौर में अमेरिका के गैरेट टैन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चाइना मास्टर्स में उन्हें शुरुआत में फ्रांस के एलेक्स लानिएर के खिलाफ खेलना था, लेकिन दिल्ली में खिताब जीतने के बाद लानिएर के हटने से लक्ष्य का सामना एक बार फिर लाई से हुआ।श्रीकांत की शानदार जीतदिन के पहले मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ची यू-रेन को 21-16, 21-15 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।श्रीकांत ने पहले गेम में दबदबा बनाया और दूसरे गेम में भी संयम बरतते हुए मुकाबला अपने नाम किया। यू-रेन ने 2023 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था और उसी टूर्नामेंट में उन्होंने श्रीकांत को पहले दौर में हराया था। इस बार श्रीकांत ने हिसाब बराबर कर लिया।मिश्रित युगल में ध्रुव-तनिशा की आसान जीतमिश्रित युगल के राउंड ऑफ 32 में भारत के ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो की जोड़ी ने थाईलैंड के टोंकिड साएहेंग और टोनरुग साएहेंग को 21-8, 21-9 से हराया।बाद में पांच और भारतीय खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और कांग खाई शिंग से होगा, जबकि तन्वी शर्मा डेनमार्क की अमाली शुल्ज के खिलाफ खेलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
