द इंडियन व्यू

चमोली हादसा: सुरक्षित घर पहुंचा एक मजदूर, अब तक चार की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बीते 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों में से 51 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें से चार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार मजदूर अभी भी लापता…

Ragwendra P Singh
March 2, 2025
2 min read
चमोली हादसा: सुरक्षित घर पहुंचा एक मजदूर, अब तक चार की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बीते 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों में से 51 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें से चार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार मजदूर अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सभी मजदूर भारत-चीन सीमा के पास स्थित चमोली के माणा गांव के पास बीआरओ के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। 28 फरवरी को अचानक ग्लेशियर टूट गया और वहां मौजूद 55 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद भारतीय सेना और अन्य बचाव दलों ने बर्फ में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान 51 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से बाद में चार मजदूरों की जान चली गई। इसके अलावा एक मजदूर अपने घर पहुंच गया है और बाकी चार की तलाश की जा रही है।

चमोली के जिलाधिकारी ने बीआरओ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जो मजदूर लापता हैं, उनके घर फोन कर जानकारी प्राप्त की जाए। बीआरओ को पता चला कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सुनील कुमार अपने घर पहुंच गया है।

इस बीच, वायु सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर, तीन चीता हेलीकॉप्टर, उत्तराखंड सरकार के 2 हेलीकॉप्टर, एम्स ऋषिकेश से एक एयर एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए हैं।

अधिकारी के अनुसार, माणा गांव में रविवार सुबह ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। सेना और आईटीबीपी द्वारा माणा एवलांच प्वाइंट पर आज सुबह एक बार फिर से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अभी भी 4 श्रमिक लापता हैं। एक मजदूर अपने घर सुरक्षित पहुंच गया है।

बता दें कि जो चार श्रमिक लापता हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश का हर्मेश चंद, उत्तर प्रदेश का अशोक, उत्तराखंड का अनिल और अरविंद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें हिमाचल प्रदेश का जितेंद्र सिंह और मोहिंद्र पाल, उत्तर प्रदेश का मंजीत यादव और उत्तराखंड का अलोक यादव शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…