चतुर्थ डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव 12 सितंबर को
लखनऊ। डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को महानगर विस्तार स्थित हॉर्नर कॉलेज में किया जाएगा। हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में…

लखनऊ। डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को महानगर विस्तार स्थित हॉर्नर कॉलेज में किया जाएगा।
हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चे कंचे, सिकड़ी, गुट्टक, पंजा कुश्ती, पोशम्पा, घोड़ा जमाल खाए एवं सतौलिया जैसे परंपरागत खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इन खेलों में प्री प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्पर्धाएं होंगी।

इस खेल महोत्सव में मेजबान हॉर्नर कॉलेज सहित सीएमएस इंदिरा नगर, सीएमएस महानगर, सीएमएस चौक, सीएमएस शालीमार, सेंट जोसेफ, रिवरसाइड एकेडमी, स्प्रिंगडेल इंदिरा नगर, स्प्रिंगडेल कानपुर रोड, एमिकस एकेडमी, सेंट रोज़ पब्लिक स्कूल, सेंट टेरेसा एवं मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। स्पर्धाओं का शुभारंभ सुबह नौ बजे से किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
