द इंडियन व्यू

सीसीएससीबी टीम का दमदार प्रदर्शन, पुरुष वर्ग में जीत, महिला वर्ग में उपविजेता

चंडीगढ़ में 5 से 10 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में सीसीएससीबी (डीओपीटी) की पावरलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।…

Ragwendra P Singh
March 18, 2026
1 min read
सीसीएससीबी टीम का दमदार प्रदर्शन, पुरुष वर्ग में जीत, महिला वर्ग में उपविजेता

चंडीगढ़ में 5 से 10 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में सीसीएससीबी (डीओपीटी) की पावरलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। दिल्ली केंद्रीय सचिवालय की टीम ने पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप जीती, जबकि महिला वर्ग में उपविजेता रही।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में टीम ने केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के सचिव सत्येंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की, जहां उन्होंने टीम, कोच, मैनेजर एवं कन्वीनर्स को बधाई देते हुए भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संयोजक रतन सिंह राणा, कोच महेश प्रसाद, धर्म पाल, प्रबंधक महेश सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विशेष रूप से, रेल मंत्रालय के धर्म पाल ने खेल क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से अलग पहचान बनाई है। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी और अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स और एशियन भारोत्तोलन सीनियर चैंपियनशिप 2026 के लिए भी नामित किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।