ग्रेटर नोएडा : लिटर पिकिंग मशीन से चमकेंगे बाजार, प्राधिकरण कूड़ा उठाने के लिए कर रहा तैयारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बाजारों से दिन भर कूड़ा उठाने के लिए प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग लिटर पिकिंग मशीन खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। प्राधिकरण इस मशीन का ट्रायल ले रहा है। शुक्रवार को इसका पहला ट्रायल हुआ…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बाजारों से दिन भर कूड़ा उठाने के लिए प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग लिटर पिकिंग मशीन खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। प्राधिकरण इस मशीन का ट्रायल ले रहा है। शुक्रवार को इसका पहला ट्रायल हुआ है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक ट्रायल चलेगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो इस मशीन को खरीदने पर प्राधिकरण निर्णय लेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि ग्रेटर नोएडा के बाजारों में सफाई व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रहे। इससे खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को अच्छा लगेगा। अभी मैनुअल सफाई होती है। सफाईकर्मी सुबह सफाई करके कूड़ा उठाकर चले जाते हैं। दुकानें उसके बाद खुलती हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे पॉलिथीन व अन्य वेस्ट मैटेरियल का फिर से ढेर लगा देते हैं। सफाईकर्मी अगले दिन फिर कूड़ा उठाकर ले जाते हैं।
इस परेशानी को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग लिटर पिकिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस मशीन से दिन भर बाजार से कूड़ा उठाने में मदद मिलेगी। जब मशीन का टैंक भर जाएगा तो कूड़े को बड़े डस्टबिन या फिर पास के कूड़ाघर में फेंक दिया जाएगा। वहां से कूड़ा प्रोसेसिंग के लिए वेस्ट प्लांट चला जाएगा।
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, मैनेजर दिव्या चौधरी व संध्या सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम के समक्ष इस मशीन का ट्रायल शुरू हुआ। प्राधिकरण पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मार्केट में ट्रायल पर इसका इस्तेमाल करेगा, ताकि उसकी खूबियों और खामियों के बारे में ठीक से जानकारी हो सके। उसके बाद ही इस मशीन को खरीदने पर निर्णय लिया जाएगा। यह बैटरी संचालित मशीन है। एक बार बैटरी चार्ज होने पर यह लगभग 10 घंटे चलेगी।
इस बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के बाजारों को चमकाने के लिए प्राधिकरण हर संभव प्रयास कर रहा है। लिटर पिकिंग मशीन का ट्रायल चल रहा है। सब कुछ ठीक रहने पर प्राधिकरण इसे खरीदने पर निर्णय लेगा। उन्होंने ग्रेटर नोएडा वासियों से भी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
