ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने नशे के तस्कर और लुटेरे पांच बदमाशों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से तकरीबन 20 किलो गांजा, लूट के रुपए और बिना नंबर प्लेट की एक कार भी बरामद की गई।…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने नशे के तस्कर और लुटेरे पांच बदमाशों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से तकरीबन 20 किलो गांजा, लूट के रुपए और बिना नंबर प्लेट की एक कार भी बरामद की गई। बदमाश नशे की तस्करी के साथ-साथ लूटपाट का भी काम करते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए 20 किलोग्राम गांजा, 5,000 रुपए और एक कार जब्त की। गिरफ्तार बदमाशों की शिनाख्त पंकज, विक्की, अंशुल चंदीला, विनय कुमार और नितिन के रूप में की गई।
पुलिस ने बताया कि बदमाश बिना नंबर की कार से रामगढ़ अंडरपास के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बरामद रुपए के बारे में बताया कि उनके गैंग ने कुछ दिन पहले रामगढ़ अंडरपास के नजदीक से एक व्यक्ति को रोककर 22,200 रुपए लूट लिए थे। अंशुल, विनय और नितिन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सभी बदमाशों पर अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। बदमाश गांजे की तस्करी करते हैं और डिमांड के हिसाब से सप्लाई किया करते थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे सस्ते दामों पर दूसरे राज्यों से गांजा लाते थे। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में महंगे दामों पर सप्लाई किया करते थे।
बदमाशों ने यह भी बताया कि रात के समय उनका गैंग लूट को भी अंजाम देता था। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके गैंग के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
